कीचड़ के चलते आने जाने में आमजन को परेशानी
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला ब्लाक / कुशीनगर
उर्दहा ,अहिरौली कुसम्ही,सुरज पट्टी कुसम्हा को रामकोला नगर को जोड़ने वाली सड़क बरसात में बदहाल हो गई है।
अब स्कूल खुलने से कई गांव के स्कूली बच्चों का आवागमन बढ़ गया जिसके चलते आए दिन बच्चे कीचड़ में गिर जाते है इन गांवों के एक मात्र सुगम रस्ते के चलते मजबूरी में इधर से आना जाना पड़ रहा है।
रामकोला-कप्तानगंज मार्ग 730 को उर्दहा,अहिरौली कुसम्ही, सूरज पट्टी और पडवलिया गांवों को जोड़ती है।
इस मार्ग से हजारों लोगों का दैनिक आवागमन होता है। स्थानीय निवासियों मुन्ना कुशवाहा, केशव कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा, सुदर्शन रौनियार, प्रदीप कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, हिरदेश कुशवाहा ने बताया कि सड़क की खस्ता हालत से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल और कोचिंग जाने वाले छात्रों को हो रही है।
ग्रामीणों में नगर पंचायत रामकोला की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से सड़क 
की तत्काल मरम्मत की मांग की है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
सभासद आलोक कुमार गुप्ता ने बताया की मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत प्रस्ताव भेज दिया गया है स्वीकृत होते ही कार्य होगा।
