लापता 17 वर्षीय अंकित गौतम को खोटही पुलिस ने सकुशल घर वालों को सौंपा

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला के पगार गांव से लापता हुए 17 वर्षीय अंकित गौतम को सकुशल बरामद कर लिया है। कोइरी टोला निवासी अंकित 30 जून को स्कूल जाते समय लापता हो गया था।

अंकित के परिजनों ने खोटही पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। चौकी इंचार्ज मनोज द्विवेदी ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में पता चला कि अंकित लुधियाना में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां जाने निकला था। वह आधे रास्ते से ही बृहस्पतिवार को केरवानिया की ओर लौट रहा था।

पुलिस को सूचना मिली कि अंकित पगार चिलवान में है। चौकी इंचार्ज मनोज द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंकित को बरामद कर पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया। अंकित के पिता मार्कण्डेय प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा अपने नाना के यहां आया हुआ था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *