सरकारी नल खराब होने से आमजन दूषित पानी पीने को मजबूर

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 बापू नगर में तीन हैंडपंप खराब हो गए हैं। स्थानीय निवासी साधारण नल का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही साधारण हैंडपंप के पानी को दूषित घोषित कर दिया है। विभाग ने लोगों को केवल इंडिया मार्का हैंडपंप या सप्लाई का पानी पीने की सलाह दी है। बरसात के मौसम में दूषित पानी से जल जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

वार्ड के निवासी पूर्व प्रधान रामप्रीत, रंगलाल, भूखल खरवार, विश्वनाथ प्रसाद, मदन, नेबुलाल और जय राम ने बताया कि लंबे समय से हैंडपंप खराब पड़े हैं। सभासद उमाशंकर के अनुसार, नगर पंचायत को हैंडपंप की खराबी की सूचना दे दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मिस्त्री भेजकर मरम्मत करवा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *