50 मीटर हिस्सा विवादित है
फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के कसया तहसील क्षेत्र में टेकुआटार से हाटा तहसील क्षेत्र के पगरा तक मार्ग निर्माण का काम चल रहा है। इस मार्ग पर टेकुआटार से तीन किलोमीटर दूर ब्रह्म स्थान के पास 50 मीटर का हिस्सा विवादित है। यह हिस्सा पिछले 20 वर्षों से नहीं बन पाया है।
परेवाटार के किसान राम अशीष यादव ने इस मार्ग की भूमि पर अपना दावा करते हुए उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर रखा है। विवादित हिस्से के कारण बरसात में भारी वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
लोक निर्माण विभाग 17 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण और उच्चीकरण 26.54 करोड़ रुपये की लागत से कर रहा है। शुक्रवार को विभाग के जूनियर इंजीनियर विनय सिंह और लेखपाल राजू प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर किसान से बातचीत की। नापी में विवादित जमीन 17 डिसमिल और बगल में 15 डिसमिल निकली।
किसान यादव ने कहा कि उन्हें सड़क निर्माण से कोई एतराज नहीं है, बस जमीन के बदले जमीन चाहि
ए। जूनियर इंजीनियर सिंह के अनुसार किसान से बातचीत जारी है और कुछ सकारात्मक परिणाम मिले हैं। विभाग को उम्मीद है कि किसान को संतुष्ट कर सड़क का निर्मा
