संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
हाटा /कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में तैनात दरोगा बाबू सिंह की शुक्रवार की शाम को अचानक मौत हो गई।
हृदयगति का रुकना मौत की वजह बताई जा रही है। वह 56 वर्ष के थे।
फतेहपुर जिले के निवासी बाबू सिं
ह दो वर्ष से हाटा कोतवाली में तैनात थे।
शुक्रवार को अवकाश लेकर अपने आवास पर ही थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें हाटा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस ने मृत दारोगा के परिजनों को सूचित किया। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जिले के रहने वाले बाबू सिंह के चार बच्चे थे, जिसमें एक बेटे की मौत हो चुकी है।
पुलिसकर्मियों की सूचना के बाद परिजन यहां के
लिए निकल चुके हैं। पुलिस आगे की विभागीय कार्रवाई में जुटी हुई है।
