युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्र ने बीरवट कोन्हवालिया दियरा से उभरते हुए ग्रामीण कलाकार को किया सम्मानित।
सह संपादक वैभव तिवारी / 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कहते हैं प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती और इसी उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है कुशीनगर जनपद के तमकुही राज विधानसभा के तरया सुजान थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक होनहार एक्टर हेमंत कुमार चौरसिया ने जिन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कॉमेडी वीडियो बनाकर तेजी से यूपी बिहार सहित पूरे देश में वायरल हो रहे हैं। जिनके वीडियो को देश-विदेश में देखा जा रहा है जिनके फेसबुक पेज पर लगभग 3 लाख फॉलोअर हैं और तेजी से वायरल हो रहे है। हेमंत ने दियरा क्षेत्र सहित पूरे कुशीनगर जिले का नाम रोशन किया है।
रविवार को युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्र के यहां बरियारपुर में पहुंचे और ग्रामीणों तथा पत्रकार बन्धुओं से वार्ता किया। उल्लेखनी है कि हेमंत कुमार चौरसिया डायरेक्टर और एक्टर हैं जिन्होंने शुरुआती दौर में पत्रकारिता से शुरूआत किया परंतु उनकी रुचि इससे भी बढ़ कर थी और उन्होंने अपने बड़े भाई के सुझाव पर अपनी अन्दर की हुनर को पहचान और कॉमेडी वीडियो बनाना चालू किया और आज एक सफ़ल कलाकार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि मेरे टीम में सेकेंड डायरेक्टर देवबली कुमार प्रसाद, प्रोड्यूसर इंद्रजीत कुमार चौरसिया, कैमरामैन एडिटर नीतीश कुमार चौरसिया, एक्टर भोला बाबा उर्फ धर्मेंद्र कुमार निषाद और अरमान अली साथ में एक्ट्रेस शिविका और देविका के सा
थ मिलकर इन्होंने शुरूआत किया और शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा लोगों की तानों को सहना पड़ा तमाम बाधाओं को पार कर आज उन्होंने एक अलग पहचान बनाया है। आज हेमन्त चौरसिया की चर्चा क्षेत्र में व्याप्त है। युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्र ने हेमंत कुमार चौरसिया को सम्मानित किया और उज्जलव भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान किए। ओजस्वी ने कहा कि ग्रामणी क्षेत्र के प्रतिभा को निखारना मेरा कर्तव्य है।
