फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के विकासखंड मोतीचक में मथौली बाजार से रगडगंज होते हुए रामकोला तक जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति खराब हो गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा केवल चार साल पहले बनाई गई यह सड़क अब गड्डों में तब्दील हो चुकी है।
मथौली बाजार के निवासी राम लखन, बेचन, अवध राज और राजू मद्धेशिया ने बताया कि सड़क पर गड्डों की संख्या गिनने लायक नहीं रह गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक रोजाना परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
ऑटो चालक शिववचन ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण ऑटो रिक्शा चलाना
मुश्किल हो गया है जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है।
पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर ने स्वीकार किया कि सड़क की मरम्मत आवश्यक है। उन्होंने इसी वर्ष मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया है।
स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाओं को रोकने और आवागमन सुगम बनाने के लिए सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
