फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
श्रावण मास की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। रामकोला नगर पंचायत में हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर गूंज रहे हैं।
श्रद्धालु सुबह से ही रामकोला के प्राचीन धर्मसमधा मंदिर पहुंच रहे हैं। कुसम्ही शिव मंदिर, पपउर शिव मंदिर, अनसुईया आश्रम शिव मंदिर, धुआं टीकर शिव मंदिर, उर्दहा शिव मंदिर और अमवा शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
भक्त गंगाजल, बेलपत्र, दूध, दही और शहद से शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं। सावन माह में सोमवार को किया जाने वाला जलाभिषेक और रुद्राभिषेक विशेष महत्व रखता है। मंगलवार को मां पार्वती की पूजा की जाती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी माह भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष का पान कर ब्रह्मांड की रक्षा की थी। सावन भारतीय संस्कृति में पवित्र माह माना जाता है। यह अन्नोत्पादन का आधार माह भी है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी रामकोला आनंद कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ सभी
शिव मंदिरों का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
