फुलवरिया ग्राम सभा की सड़क की दुर्दशा कीचड़ और पानी में लोग चलने को मजबूर

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

विकास खंड रामकोला के फुलवरिया ग्राम सभा में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। यहां हरिलाल के घर से रुदल चौधरी के घर तक पीडब्ल्यूडी की सड़क और संतोष के घर से नंदू के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क पर पानी भरा हुआ है।

गंदे पानी और कीचड़ की वजह से रोजाना बाइक और साइकिल सवार गिर रहे हैं। हाल ही में एक महिला और कुछ बच्चे भी गिरे। कल एक बाइक सवार अपने परिवार के साथ गंदे पानी में गिर गया। इससे ग्रामीणों में रोष है।

बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के जमाव से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

ग्राम प्रधान ने बताया कि सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन है। फिर भी गड्डों की मरम्मत का प्रयास किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा कि वे मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
इस मुद्दे पर मुन्ना बजरंगी, रूदल चौधरी, दिग्विजय यादव, अमर गुप्ता, रामप्रीत, संतोष, रोहित, गोलू, अजय, दीपक, रामानंद, राजकुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *