अज्ञात वाहन के ठोकर से एक युवक की मौत अन्य घायल।

 

रत्नेश शर्मा बनकटा बाजार ,कुशीनगर। 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDI

विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पडरौना दुदही मार्ग स्थित महंत शिवानंद हॉस्पिटल के सामने रोड पर बुधवार को लगभग 12 बजे दिन में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाईकिल सवार 17 वर्षीय युवक का अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया ।

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चाफ निवासी विजय गुप्ता के पुत्र आकाश गुप्ता मोटरसाइकिल से कक्षा 11वी में नामांकन कराने दुदही किसी विद्यालय गए थे महंत शिवानंद हॉस्पिटल के सामने एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन के ठोकर से आकाश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।

आकाश के साथ पीछे बैठे युवक की हाथ पैर में चोट लगी है।वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना विशुनपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिजनों को मुआवजा प्रदान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *