नहर झाड़ियों में तब्दील पानी न होने से किसानों को परेशानी

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के अंतर्गत खजुरी गंडक नहर से डिग्री टोला माइनर से निकली नहर देवरिया बाबू,मनिया छपरा, फुलवरिया, रामपुर बगहा , बगहा खुर्द, बड़हरा ग्राम सभा होते हुए छोटी गंडक में जाकर मिली हुई है।

इस नहर से सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं एक समय था कि नहर से पानी हेड से टेल तक पहुंचता था और किसान अपने फसलों की सिंचाई समय से और आसानी से कर लेते थे पंपिंग सेट चलाने की जरूरत नहीं पड़ती थी और आज का आलम यह है।

कि नहर में पानी भी नहीं है और सफाई न होने से नहर जंगल की तरह झाड़ियां में तब्दील हो गई है इतने घास नरकट हो गए हैं की नहर अंदर से मालूम नहीं पड़ती की नहर है किसान खेत में सिंचाई करने के लिए परेशान हैं कुछ किसान पंपिंग सेट से सिंचाई करते हैं लेकिन सैकड़ो गांव के किसान नहर में पानी न होने से सिंचाई की समस्या से प्रभावित हैं।

किसानों की मांग है कि इस नहर को जल्द से जल्द सफाई हो और पानी नहर में भरपूर मात्रा में छोड़ जाए जिससे किसान अपने फसलों की सिंचाई सुगमता से कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *