लक्ष्मीगंज सरकारी समिति पर यूरिया खाद का वितरण शांति पूर्वक हुआ

 

दरोगा मुन्नीलाल जी सिपाही जितेंद्र यादव और प्रदीप यादव जी मुस्तैद

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित सहकारी समिति पर यूरिया खाद का वितरण शांति पूर्वक हुआ यूरिया पाकार किसानों के चेहरे खिले।

बताते चलें कि यूरिया खाद के लिए किसान परेशान थे काफी दिनों से यूरिया खाद की किल्लत थी लेकिन आज किसानों को ज्यों ही पता चला कि लक्ष्मीगंज सहकारी समिति पर यूरिया खाद आया हुआ है सुबह से ही किसान इकट्ठा होना शुरू हो गए देखते देखते काफी भीड़ इकट्ठी हो गई।

फिर नंबर लगना शुरू हुआ और नंबर से किसानों को यूरिया खाद का वितरण किया गया भीड़ को देखते हुए लक्ष्मीगंज चौकी को सूचित किया गया सूचना पाते ही दरोगा मुन्नी लाल जी सिपाही जितेंद्र यादव और प्रदीप यादव जी को लेकर पहुंचे और लाइन लगवा कर खाद का वितरण करवाए ।

बिल्कुल शांतिपुर्ण तरीके से खाद वितरण हुआ पूरे मुस्तैदी के साथ दरोगा मुन्नीलाल जी सिपाही जितेंद्र यादव और प्रदीप यादव जी डटे रहे लक्ष्मीगंज सरकारी समिति के अध्यक्ष श्री रणधीर सिंह उर्फ पप्पू सिंह व सचिव श्री सत्येंद्र यादव जी मौजूद रहे सचिव जी और अध्यक्ष जी की देखरेख में यूरिया खाद का वितरण संपन्न हुआ यूरिया खाद कम होने से कुछ किसानों को नहीं मिल पाया तो सचिव सत्येंद्र यादव जी ने कहा कि दो दिन बाद यूरिया खाद पुनः आ रहा है फिर वितरण होगा आप सभी लोगों को खाद मिल जाएगा वितरण के समय अविनाश कुमार सिंह, आशुतोष दुबे, हर्षवर्धन सिंह, राजेंद्र यादव, रामदेव कुशवाहा, अर्जुन सिंह, राजन सिंह, आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *