फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
पूर्व राज्य मंत्री श्री राधे श्याम सिंह जी ने अपनी निजी विचार को व्यक्त करते हुए कहे कि जिनको मैं पद दिलाया वह एहसान फरामोश निकले ।
उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में पद से व लीक से हटकर जिसको जबान दे दिया तो उसे कुर्सी पर बैठा दिया लगभग सभी जातियों को मैं जान लगाकर पद दिलाया किसी को प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, किसी को प्रमुख, किसी को जिला अध्यक्ष बनाया, किसी को गन्ना समिति का अध्यक्ष तो किसी को नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष बनाया लेकिन मेरे वक्त पर धोखा मिला।
मैं सोचता हूं कि आखिर किस पर विश्वास किया जाए समय बहुत खराब चल रहा है किसी की जबान की कोई कीमत अब नहीं रही दोगलापन समाज पर अब भारी है।
लेकिन समाज तो कहता है कि यह व्यक्ति जब इनका नहीं हुआ तो किसी का नहीं होगा बहुत लोगों को रामकोला से लेकर हाटा, पडरौना व पूरे जिले में मैं सबकी मदद लीक व पद से हटकर किया किसी भी राजनीतिक दल का व्यक्ति या नेता मेरे पास आया तो मैं राजनीति से ऊपर उठकर खुला मदद किया बड़े-बड़े नेता लोगों का मैं मदद किया चलिए नेकी कर दरिया में डाल इसी कहावत पर मैं चल रहा हूं।
कम से कम इतना है मेरे पास की मेरे न रहने की बाद आने वाली कई पीढ़ी तक लोग यह जरूर याद रखेंगे की राधेश्याम सिंह ने जिसको जबान दिया उसका किस
हद तक अपना राजनीतिक नुकसान उठाकर साथ रहा यही मेरे जीवन की पूंजी है जो किसी के पास नहीं है बाकी धोखेबाज हैं उन्हें हनुमान जी किसी न किसी रूप में जरूर दंड देंगे यह मेरी अपनी भावना है।
