शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक हर हर महादेव

 

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

सलेमगढ़ / कुशीनगर। जिले के प्राचीन शिवालय सलेमगढ़ शिव मंदिर के साथ जिले. के सभी शिवालयों में सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान बोलबम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और अक्षत अर्पित कर प्रभु की आराधना की।

पथरवा शिव मंदिर तमकुही राज शिव मंदिर गरेया खाल शिव मंदिर सलेमगढ़ शिव मंदिर स्थित भन्नू नाथ मंदिर, और प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कांवड़

पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि

लेकर आए भक्तों ने आस्था और विधिपूर्वक शिवलिंग का ‘जलाभिषेक किया।
इस दौरान शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और भस्म अर्पित करते हुए भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। वहीं दोपहर बाद सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मौजूद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *