लालमन शाह बहादुरपुर, कुशीनगर।
9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर जनपद के सेवरही विकास खण्ड के ग्राम सभा बहादुरपुर के कोलावरी टोला में क्षेत्र भ्रमण और जनसंपर्क अभियान के तहत संभ्रांत लोगों के साथ बैठक संपन्न किया।
इस अवसर पर लोगों ने सबसे पहले वर्षों से बन्द पड़ी पानी टंकी के तरफ ध्यान केंद्रित किया और बताया कि पानी टंकी शो पीस बना हुआ है लाखों की लागत से बना यह पानी टंकी में आज तक कभी पानी नहीं आया, लोग पानी बिना तरस रहे हैं।
उसके बाद बिजली की समस्या पर चर्चा हुआ की बिजली काफी लो वोल्टेज मिल रहा है और कटौती हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि नहर में पानी नहीं आने से धान की फसल सुख रही है।
वहीं विजय राय ने इन सभी समस्याओं के निदान के लिए जल्द समाधान का आश्वासन दिया और प्रभावी कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर रिंटू बाबू, आलो
क बारी, ललन मास्टर, बिहारी शाह, शिव रतन शाह, अर्जुन, मुकुल भारद्वाज, उमेश गुप्ता, प्रिंस प्रजापति, आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
