समाजवादी पार्टी ने मनाई फूलन देवी की पुण्यतिथि

 

फिरोज अंसारी अश्क

लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कप्तानगंज में
आज हरिहरनाथ निषाद बस्ती नगर पंचायत कप्तानगंज में वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई।

आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के जीवन और संघर्षों पर चर्चा की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि फूलन देवी ने अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और गरीबों, पिछड़ों, दलितों सहित पीडीए समाज को न्याय दिलाने के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निठूरी राजभर ने किया, जो वर्तमान में समाजवादी पार्टी रामकोला के विधानसभा अध्यक्ष हैं।वही पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा एके बादल ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया इस पूरे कार्यक्रम में
इमदाद हुसैन सभासद कप्तानगंज
रमेश जायसवाल पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत कप्तानगंज खूब लाल निषाद सभासद कप्तानगंज ,गुलबदन यादव,मजदूर सभा विजय यादव
सुग्रीव उर्फ संत समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *