रामकोला पुलिस ने भटकते बच्चे को उसके परिजनों को सौपा

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला पुलिस ने शुक्रवार को एक भटकते हुए बच्चे को ढूंढकर उसके परिजनों तक पहुंचाया। यह बच्चा अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा था।

घटना की जानकारी शिक्षय मोर्य ने पीआरवी को दी थी। उन्होंने बताया कि एक बच्चा भटक कर घूम रहा है और बोल नहीं पा रहा है। इस सूचना पर डायल-112 बच्चे को लेकर थाना रामकोला पहुंची।

थाने पर प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्चे से पूछताछ की। बच्चा अपना नाम-पता नहीं बता पाने के कारण पुलिस ने उसके फोटो को प्रेस ग्रुप और संभ्रांत व्यक्तियों के समूहों में भेजा।

रामकोला पुलिस की त्वरित खोजबीन से पता चला कि बच्चे का नाम दीपक राजभर है। वह रामअवध राजभर का नाती है जो लक्ष्मीगंज बस स्टैंड के निवासी हैं।

पुलिस ने गुमशुदा बच्चे के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। इसके बाद बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया। परिजनों ने रामकोला पुलिस टीम की प्रशंसा की और उनका आभार व्यक्त किया।

बच्चे को बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव औरकांस्टेबल सौरभ कुशवाहा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *