फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के किसान बारिश न होने से चिंतित नजर आ रहे है। किसानों का कहना है कि आधा सावन बीत गया लेकिन अभी भी बारिश का इंतजार है खरीफ की फसलों पर सुखे का असर साफ दिखायी देने लगा है इसका कारण खेतों में खरपतवार की बेतहाशा वृद्धि हो रही है।
मायूस किसानों का कहना है की बरसात का यही हाल रहा तो धान की उपज पर इसका सीधा असर पड़ेगा। कप्तानगंज ब्लाक क्षेत्र में इस वर्ष हजारों एकड़ धान की फैसले लगयी गयी है जून के आखिर तक लोगों ने रोपाई पूरी कर ली थी। तपती गर्मी में किसानों ने पंपसेट आदि से पानी चला कर रोपाई तो कर ली, लेकिन तभी से आज तक अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे। बीच बीच में कभी कभार बूंदाबांदी हुई।
परंतु फसल के लिए बिल्कुल ना काफी रहा, क्षेत्र के पटखौली मेंहड़ा सुधियानी सखोपर मोहन मुंडेरा देवकली उर्फ चकिया बड़हरा भलुही शेखपुरवा अमडीहा सोमाली जमुनी बरवां आसन माहुई डोमबरवां मठिया बनकटा पोखारभिंडा चंद्रपुर बोदरवार सहित अनेकों गांव के किसानों का कहना है कि बारिश न होने से चिंता बढ़ गई है।
संसाधनों और पूंजी के अभाव में साधारण किसान के लिए पंप सेट से सिंचाई मुश्किल है बारिश के लिए लोग पूजा पाठ कजरी गीत और तमाम तरह के उपाय आजमा रहे हैं परंतु कोई फायदा अभी तक नहीं हुआ
कप्तानगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव की खेतियां पूरी तरह बारिश पर ही निर्भर है स्थानीय किसानों का कहना है कि बारिश न होने से डीजल जलाकर सिंचाई करना बहुत महंगा पड़ रहा है उनके खेतों में दरारें पड़ गयीं हैं और फैसले सूखने की कगार पर पहुंच गयी है।
