फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला थाना क्षेत्र के एनएच 730 हाइवे पर रविवार शाम एक दुर्घटना हो गई। रामकोला से पडरौना जा रही तेज रफ्तार मारुति कार इंद्रसेनावा गांव के सामने भट्ठे के नजदीक बंदर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकराकर लगभग पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने गड्ढे में गिरी कार से घायल सवारों को निकाला। उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा शाम लगभग साढ़े चार बजे हुआ। रामकोला से पडरौना की ओर जा रही तेज रफ्तार मारुति कार के सामने अचानक ईट भट्टे के पास सड़क पर एक बंदर आ गया। चालक ने बंदर को बचाने का प्रयास किया जिससे वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा।
कार पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 30 वर्षीय गौरव अग्रवाल पुत्र राजेंद्र अग्रवाल और 35 वर्षीय अनूप अग्रवाल पुत्र रामशंकर अग्रवाल, दोनों पडरौना निवासी, घायल हो गए।
चार बजे हुआ। रामकोला से पडरौना की ओर जा रही तेज रफ्तार मारुति कार के सामने अचानक ईट भट्टे के पास सड़क पर एक बंदर आ गया। चालक ने बंदर को बचाने का प्रयास किया जिससे वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा।
कार पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 30 वर्षीय गौरव अग्रवाल पुत्र राजेंद्र अग्रवाल और 35 वर्षीय अनूप अग्रवाल पुत्र रामशंकर अग्रवाल, दोनों पडरौना निवासी, घायल हो गए।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों
घायलों को अधिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।
