दिव्यांगों के कृत्रिम अंग,सहायक उपकरण हेतु आनलाइन आवेदन शिविर का आयोजन हुआ

फिरोज अंसारी अश्क लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर के रामकोला विकास खंड सभागार में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को चिह्नित करके उनके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करना था।

दिव्यांगजन अब घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वे पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जन सुविधा केंद्र, लोकवाणी या जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क करके भी आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज आवश्यक हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन और स्मार्ट केन जैसे सहायक उपकरण तथा कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में प्रमोद कुमार चौधरी (एडीओ आईएसबी), अभिषेक सिंह (ग्राम विकास अधिकारी समाजकल्याण) और कमलेश पांडे (दिव्यांग आफिसर कुशीनगर) उपस्थित रहे।

आने वाले दिनों में विभिन्न विकास खंडों में और भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *