शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नवनिर्मित मकान पर छत की ढलाई के दौरान एक सेटिंग मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
घटना के अनुसार मजदूर मोटर चालू करने के लिए तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामटहल प्रसाद के रूप में हुई है। वह रघु प्रसाद का पुत्र था और 25 वर्ष का था। वह विश्व दर्जिया का निवासी था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को जानकारी दी। सूच
ना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
