24 वर्षीय शहीद अली की सड़क हादसे में मौत

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8, राजा मदनपाल नगर (कुसम्ही गांव) निवासी 24 वर्षीय शहीद अली की रविवार तड़के एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शहीद अली कर्नाटक में खिलौने बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4 बजे शहीद अली ऑटो से खिलौने बेचने जा रहा था। इसी दौरान वह चलते ऑटो से गिर गया और काफी दूर तक घिसटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के बड़े भाई नसरूल्लाह ने बताया कि शहीद अली सात भाइयों में पांचवें नंबर का था और उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। उसके पास रहने के लिए खुद का घर भी नहीं था

वह अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। नसरूल्लाह ने बताया कि शहीद अली अपने परिवार के साथ दो सप्ताह पहले ही कर्नाटक गया था, जहां वह खिलौने बेचकर गुजारा करता था।
हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन शव और शहीद अली की पत्नी व बेटी को घर लाने की व्यवस्था में जुट गए हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *