देश प्रेम की भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है– कैप्टन अवधेश पांडे
फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद के रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाला गया।
मंगलवार को हरि राम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज से यह यात्रा निकाली गई जो लक्ष्मीगंज मेन मार्केट से होते हुए देवरिया बाबू रोड और रेलवे स्टेशन से होकर पुलिस चौकी होते हुए पुनः इंटर कॉलेज में यात्रा पहुंची और समापन की घोषणा हुई।
हरि राम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश कुमार पांडे ने कहा कि तिरंगा यात्रा से देश प्रेम की भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है इस तिरंगा यात्रा में इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और छात्राएं तथा शिक्षक गण अशोक कुमार ,कृपा शंकर, सतीश चंद्र, रामपाल ,विजेंद्र मणी, सिंधु शुक्ला, नेहा शुक्ला, कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष विवेकानंद पांडे जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज पोद्दार शेषमणि त्रिपाठी आशुतोष दुबे उर्फ मोनू बाबा, संदीप यादव, बैजनाथ, सनी ,सुदर्शन कुशवाहा ,गंगा कुशवाहा, अरविंद सिंह ,अरुण सिंह, तथा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
इस तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम का
संचालन क्रीड़ा प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने किया।
