

सेवरही में दो दिवसीय डोल मेले का समापन, भक्ति गीतों से.
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
तमकुहीरोड। सेवरही कुशीनगर
दो दिवसीय डोल मेला बृहस्पतिवार की शाम को संपन्न हो गया। अखाड़ों के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
बाहर से आए कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
सेवरही का दो दिवसीय महाबीरी अखाड़ों का डोल मेला बुधवार को रात में और बृहस्पतिवार को दिन में धूमधाम से मनाया गया। इसमें अखाड़ों के खिलाडियों ने हैरतअंगेज कर देने वाले खेल कौशल का सन चालन किया।
अखाड़ा संचालकों का किया स्वागत
तमकुहीरोड। सेवरही में महाबीरी अखाड़ा के डोल मेला में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामाजिक सौहार्द की मिशाल पेश करते हुए सभी आठ अखाड़ा संचालकों को फूल माला से स्वागत किया। डोल मेला के दूसरे दिन मुस्लिम समाज के लोगों की ओर से मंच लगाकर आठ अखाड़ों के संचालकों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शाकिर अली, सफदर हुसैन खान, मोहम्मद शमीम, सगीर अहमद आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
बाहर से आए कलाकारों ने गीत संगीत का ऐसा शमा बांधा की मेला देखने आए हजारों दर्शक थिरकने लगे। इसके पहले बुधवार की रात में सभी अखाड़े कड़ी सुरक्षा के बीच 11 बजे से उठाए गए और सुबह
पांच बजे तक जारी रहा, जबकि दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सभी अखाड़े तीन बजे से उठाए गए और देर शाम तक तक जारी रहा, ।
शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने में पुलिस के साथ अखाड़े के आयोजक को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी।
