फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय ईमिलिहा लाला छपरा में तिरंगा फहराया गया तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान हुआ और स्कूल के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये।
तिरंगा फहराने का काम ग्राम प्रधान संपूर्ण देवी लाला छपरा के द्वारा किया गया प्राथमिक विद्यालय इमिलिहा के प्रधानाध्यापक त्रिलोकी प्रसाद शिक्षक गण सुनील कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा, पंकज पांडे, जयप्रकाश यादव मौजूद रहे इसके साथ ही गांव के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे डॉक्टर संतोष नायक, छेदी अंसारी, राम अवध सिंह, विशुन दयाल, राहुल जायसवाल, पूजा, तृप्ति, शैलेश कुमारी आदि लोग भी मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोकी प्रसाद ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ जिसमें वीर सपूतों ने और सभी वर्ग के लोगों ने अपनी शहादतें पेश की तब जाकर हमारा देश आजाद हुआ और जश्ने आजादी मनाई गई हम सभी का कर्तव्य है कि नफरत को मिटाकर आपसी सौहार्द भाई चारगी के साथ 15 अगस्त को ज
श्ने आजादी मनाएं तिरंगा हमें आपसी सोहार्द एकता भाईचारा का संदेश देता है हम सभी भारत वासियों का कर्तव्य है कि तिरंगे के लिए मर मिटने को सदा तैयार रहें और जब भी 15 अगस्त हमें नसीब हो तो मिलजुल कर जश्ने आजादी हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
