तिरंगा एकता और भाईचारा की का संदेश देता है– डॉक्टर संतोष नायक
फिरोज अंसारी अश्क लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज भटवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तिरंगा फहराया गया जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर संतोष नायक ,डॉक्टर छेदी अंसारी, राम अवध सिंह, विश्नु दयाल, राहुल जायसवाल, पूजा, तृप्ति, शैल कुमारी तथा गांव के सम्मानित लोग मौजूद रहे। तिरंगा फहराने के बाद सलामी दी गई और राष्ट्रगान हुआ।
डॉ संतोष नायक पेशे से डॉक्टर होने के बावजूद तमाम सामाजिक सेवा का भी कार्य करते हैं गरीबों का मदद करते हैं ड्यूटी के बाद और मरीजों का फ्री इलाज भी करते हैं।
15 अगस्त के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय भटवालिया के गरीब छात्र-छात्राओं को गणवेश और कॉपियां भी डॉक्टर संतोष नायक वितरित किए। डॉ संतोष नायक का कहना है की गरीब मजदूर या गरीब छात्राओं का सेवा सबसे बड़ा धर्म है।
अपने वक्तव्य के दौरान डॉक्टर संतोष नायक ने कहा कि तिरंगा आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देता है और हमारे देश के क्रांतिकारी तथा सभी वर्ग के लोगों ने शहादते पेश किये तब जाकर हमारा मुल्क आजाद हु
आ और जश्ने आजादी मनाई गई तिरंगा फहराया गया हम सभी लोगों का फर्ज है कि 15 अगस्त जब भी हमें नसीब हो सब लोग आपसी एकता और सौहार्द के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और जश्ने आजादी मनायें।
डॉक्टर संतोष नायक का सामाजिक सेवा भाव देखकर गांव के लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। डॉ संतोष नायक अच्छे व्यवहार और मरीजों के साथ सेवा भाव के लिए तत्पर रहते हैं।
