फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद कुशीनगर के रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नबर 13 श्यामा प्रसाद मुखुर्जी नगर भठही खुर्द थाना रामकोला के निवासी सरवन प्रसाद की लडकी संजना उम्र 16 वर्ष जो 15 अगस्त के दिन सुबह ही घर से निकली थी एक दिन बाद मोरवन के पास पुल के नीचे उसका शव मिला जिसकी सूचना जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय एवं पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव को मिला तो वह पीड़ित परिवार के घर मिलने पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। बताते चले की बीते 15 अगस्त के एक दिन बाद संजना उम्र 16 वर्ष जिसकी शव पुलिया के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई जो संजना चारों बहन में सबसे बड़ी थी परिवार की सारी जिम्मेदारियां उसके ऊपर थी मां का रो-रो कर बहुत बुरा हाल हो रहा है।
साथ में अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी मण्डल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता अनुप श्रीवास्तव प्रसिद्ध नाथ दुबे राधे़श्याम दीक्षित रविन्द्र प्रजापति सुरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
