छेड़खानी ,छिटाकशी जिहाद मे थे सम्मलित
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
लक्ष्मीगंज कुशीनगर
कुशीनगर जनपद मे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत रामकोला थाना क्षेत्र के 25 हजार के दो ईनामिया बदमाश जुल्फीकार पुत्र इसहाक व असलम पुत्र मेधु निवासी मोरवन बड़का टोला थाना रामकोला के निवासी है।
दोनो बदमाशों के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है दोनों घायल हो गये। घायल दोनों अभियुक्तो पर स्कूल ,कालेज के बाहर छेडखानी करना छीटाकशी करना व कलावा पहनकर लव जिहाद करने का आरोप लगा रामकोला थाना मे मुकदमा संख्या 371/25धारा 74,78,296,35(3)बीएन एस में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा चार टीमों का गठन किया गया था। 1 सितंबर को सुबह पुलिस टीम द्वारा रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा
पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी कि उसी दौरान एक मोटरसाइकिल आते हुए दिखाई दी जिसपर दो लोग सवार थे ।
,जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जवाबी कारवाई में पुलिस ने भी फायरिंग किया जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी और दोनों घायल हो गये जिनको पुलिस अभिरक्षा मे इलाज के लिए भेजा गया
इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा द्वारा एक टीम गठित की गयी थी । जिसमें रामकोला प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह,प्रभारी निरीक्षक श्री अमित कुमार शर्मा थाना कसया,प्रभारी निरीक्षक श्री गिरिजेश उपाध्याय थाना खड्डा,प्रभारी निरीक्षक श्री चंद्रभूषण प्रजापति थाना कप्तानगंज,निरीक्षक आशुतोष सिंह प्रभारी स्वाट टीम,निरीक्षक मनोज कुमार पंत साइबर सेल
थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया शामिल थे।घायल बदमाशो के पास से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 05 अदद जिंदा कारतूस, 02 अदद खोखा कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, 1100/- रुपये नगद बरामद किया गया ।
