फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
लक्ष्मीगंज कुशीनगर
रामकोला विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय पकड़ी बांगर की एक छात्र ने आवासीय क्रीड़ा छात्रावास हेतु हैंडबॉल खेल में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपोजिट विद्यालय पकड़ी बांगर की कक्षा 7 की छात्रा सौम्या पांडे का चयन हैंडबॉल खेल में स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या के लिए हो गया है।
अब यह छात्रा स्पोर्ट्स हॉस्टल में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के देखरेख में आगे की शिक्षा एवं
अपने खेल में विशेषज्ञता निशुल्क प्राप्त करेगी।
विदित हो कि कंपोजिट विद्यालय पकड़ी बांगर से पिछले 3 साल में तीन बच्चों का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हो चुका है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।
इस छात्रा की सफलता पर बीएसए डॉक्टर राम जियावन मौर्य, बीईओ राजेश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद, प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्रा, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक डॉ शंकर दयाल पाठक, शिक्षक चंद्रशेखर चांद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और और समाजसेवी ज्ञानवर्धन गोविंदराव ने बधाई दी है।
