जश्ने ईद मिलादुन्नबी की जुलूस शांति पूर्वक संपन्न

 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
लक्ष्मीगंज कुशीनगर

रामकोला विकासखंड के ग्राम देवरिया बाबू अंसारी टोला और ग्राम धोधरहीं तथा लक्ष्मीगंज नौका टोला की जश्ने ईद मिलादुन्नबी की जुलूस शांति पूर्वक निकाली गई और सम्पन्न हुई।

बताते चलें कि 12 रविउल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर साल मनाया जाता है इसी दिन इस्लाम धर्म के प्रॉफेट हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश हुई थी इस मौके पर मुसलमान हर जगह खुशियों के साथ जुलूस निकालते हैं और शाम में दीन की बातें धर्म गुरुओं के द्वारा सुनते हैं।

5 सितंबर दिन जुम्मा को अंसारी टोला के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया जो अंसारी टोला होते हुए सीधे धोधरहीं पहुंची और धोधरहीं के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया यह लक्ष्मीगंज पहुंची लक्ष्मीगंज के नौका टोला द्वारा जुलूस निकली साथ में लक्ष्मीगंज बाजार में होते हुए अपने अपने गंतव्य स्थान को पहुंच गई।

जुलूस चलते समय जगह-जगह लोगों ने पानी पीने की व्यवस्था की थी और जुलुस शांतिपूर्वक निकल रही थी ।

पुलिस बल के लोग मुस्तैद रहे लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी तथा उनके स्टाफ की देखरेख में जुलूस संपन्न हुई कहीं कोई गड़बड़ी उत्पन्न नहीं हुई और ना ही किसी अराजक तत्व द्वारा शांति भंग हुई।

जुलूस धार्मिक झंडे के साथ-साथ तिरंगे झंडे को लगाकर चल रही थी और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लग रहे थे एक अलग छटा देखने को मिल रही थी भाईचारे का मिशाल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *