इस जिले में नवरात्रि खत्म होते ही करीब 60 लाख की मछली की बिक्री हुई. लोगों की भीड़ और बढ़ती मांग को लेकर बढ़ी कीमत.
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में नवरात्रि का पर्व समाप्त होते ही मछली बाजार में एक बार फिर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. नौ दिनों तक चले उपवास और धार्मिक प्रतिबंधों के बाद मांसाहार के शौकीनों 
ने मछली की दुकानों का रुख किया है. इस अचानक मांग में आई तेजी ने बाजार को गुलजार कर दिया है, लेकिन मछली की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं.
नवरात्रि में ठप रहता है मछली का कारोबार: नवरात्रि के दौरान अधिकांश लोग मांसाहार से परहेज करते हैं, जिसके कारण मछली की बिक्री लगभग ठप हो जाती है. इस दौरान व्यापारी भी सीमित स्टॉक रखते हैं लेकिन जैसे ही नवरात्रि समाप्त होती है, मछली की मांग कई गुना बढ़ जाती है. गोपालगंज के प्रमुख मछली बाजारों और मंडियों में सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं.
गोपालगंज में मछली बाजार
मछली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी: मांग में अचानक आई उछाल के कारण मछली की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. सामान्य दिनों में 250 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली मछली अब 400 से 500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. खासकर रोहू, कतला और अन्य लोकप्रिय मछलियों की कीमतों में सबसे ज्यादा वृद्धि देखी गई है. थोक मंडियों में भी दाम बढ़ने से इसका असर खुदरा ग्राहकों पर पड़ रहा है.
विक्रेताओं के चेहरे पर खुशी: मछली विक्रेताओं का कहना है कि वे नवरात्रि के बाद इस भीड़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. एक स्थानीय विक्रेता ने बताया कि नवरात्रि में कारोबार पूरी तरह ठप रहता है, लेकिन अब मांग इतनी बढ़ गई है कि बाहर से मछली मंगवानी पड़ रही है. इस बढ़ी मांग के कारण कीमतों में बढ़ोतरी स्वाभाविक है, लेकिन विक्रेताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही।9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
