कुशीनगर संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने
जिले के 2450 पात्र लाभार्थियों के लिए पक्के आशियाने का निर्माण हो सके, इसका प्रस्ताव तैयार करवाया है।
इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत पक्के आवास उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसका डीपीआर तैयार शासन को भेज दिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आवास स्वीकृति के लिए जिला प्रशासन की तरफ से शासन को 2450 लाभार्थियों की डीपीआर भेजी गई है।
भेजे गए डीवीआर में जांच समिति की तरफ से कराई गई जांच में मिले पात्र लाभार्थियों को ही डीपीआर में शामिल किया गया है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत नगर पालिका परिषद हाटा के 1015
, नगर पंचायत सेवरही के 251, नगर पंचायत तमकुहीराज के 209, नगर पंचायत फाजिलनगर के 410, नगर पंचायत सुकरौली के 499, नगर पंचायत मथौली के 66 समेत कुल 2450 पात्र लाभार्थियों को शासन को भेजी गई डीपीआर में शामिल किया गया है।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार
MEDIA
