श्री राजेन्द्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नारी शक्तिकररण और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ

श्री राजेन्द्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नारी शक्तिकररण और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
लक्ष्मीगंज कुशीनगर
रामकोला विकास खण्ड के लक्ष्मीगंज स्थित श्री राजेंद्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 नवंबर 2025, सोमवार को ‘मिशन शक्ति’ और ‘नारी सशक्तिकरण’ कार्यक्रम के तहत छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया ।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि यदि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा छेड़छाड़ की जाती है, तो वे तत्काल विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत या मदद मांग सकती हैं। इनमें विमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, अग्निशमन सेवा 101, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और एम्बुलेंस सेवा 108 शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया पर होने वाली विभिन्न साइबर घटनाओं से बचा जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर 112 पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत करने की सलाह दी गई।
विद्यालय की छात्राओं ने इस प्रशिक्षण से लाभ उठाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.डी. यादव ने भी छात्र-छात्राओं को इन हेल्पलाइन नंबरों का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *