पत्रकारिता जोखिम भरा कार्य है- पत्रकार अपने दायित्व को बखूबी निभाता है–सांसद विजय कुमार दूबे
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
आज के दौर में पत्रकारिता जोखिम भरा कार्य है। इसके बावजूद देश का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला पत्रकार अपने दायित्व को बखूबी निभाता है । पत्रकार कभी कभी तो अपनी जान की भी बाजी लगा देता है इसके लिए भारत सरकार पत्रकारों की मदद व सुरक्षा के लिए हर पल तत्पर है। उक्त बातें सांसद विजय कुमार दुबे ने रविवार को कप्तानगंज स्थित सुदामा देवी कम्प्लेक्स में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन एंव प्रेस क्लब की जिला इकाई कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। आगे उन्होंने कहा कि, मेरे व्यक्तिगत स्तर या शासन प्रशासन से संभव होगा। मुहैया करा या जायेगा। इस मौके पर रामकोला विधाय क विनय प्रकाश गौंड़ ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। वह निडर होकर पत्रकारिता करता है। वही पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कहा कि आज के दौर में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं काफी बढ़ी है। ऐसे में पत्रकारों को पीत पत्रकारिता से बचना होगा। गोजए एंव प्रेस क्लब गोरखपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि संगठन पत्रकार परिवारों के साथ सदैव कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा है। कुशीनगर जिला ईकाई,प्रभारी दिनेश यादव ने कार्याल य उपलब्ध कराने में बरिष्ठ पत्रकार बेचू बीए को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्वागत किया इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रका र गणों व अतिथियों के प्रति आभार जताया इस मौके पर नवजीत सिंह,बेचू बीए, अभिषे क कुमार पांडेय, मनोज गुप्ता, शम्भू शरण वर्मा,संतोष कुमार चौधरी,ब्रजेश सिंह,राकेश शर्मा,एस जेड सामानी,शकील अहमद, अज य कन्नौजिया, गौतम गुप्ता, पी जी स्कूल के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह,डाक्टर उपेंद्र सिंह
आनन्द मिश्रा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषे क उर्फ सोनू खेतान, डा बी पी सिंह, संजय यादव, क्रिसेंट स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद शबिब, फिरोज अश्क लक्ष्मीगंजवी , रमेश
जायसवाल, विजय श्रीवास्तव सहित दर्जनों पत्रकार एंव गणमान्य लोग उपस्थित रहे । 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

