रामकोला के सभी बूथों पर एस आई आर फॉर्म भरने की प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे एस डी एम

रामकोला के सभी बूथों पर एस आई आर फॉर्म भरने की प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे एस डी एम

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

रामकोला नगर पंचायत परिसर में एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही। नगर के सभी 21 वार्डों में यह कार्य तेज़ी से संपन्न कराया जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन एवं नगर पंचायत कर्मियों की देखरेख में फॉर्म भरने का कार्य हो रहा है। इसमें लिपिक हरे राम शर्मा,विकास चौहान, आमिर इराकी, रामानंद,लेखपाल उमेश शाही, आशुतोष सिंह, बीएलओ संजू देवी, गिरजा देवी और मिथलेश सिंह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी कप्तानगंज विनोद गुप्ता ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों से कार्य की गति और गुणवत्ता पर विस्तार से जानकारी ली तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि सभी वार्डों में टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा रहा है। 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *