सांसद खेल महोत्सव के तहत विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन हुआ
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग -कुशीनगर द्वारा
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
विकास खण्ड रामकोला के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, कुशीनगर द्वारा माननीय सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत माननीय विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो दिवसीय है, जिसके पहले दिन कुश्ती, एथलेटिक्स, वॉलीबाल एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
खेल में जीते हुए प्रतिभागी
बालिका सब जूनियर 40 किलोग्राम वर्ग में रुकसार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका जूनियर 50 किलोग्राम वर्ग में निक्की शर्मा प्रथम रहीं।
बालक सब जूनियर 45 किलोग्राम वर्ग में जाहिद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बालक सब जूनियर 51 किलोग्राम वर्ग में अंकित प्रथम, धीरज द्वितीय एवं सत्यम तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर बालक 57 किलोग्राम वर्ग में आरिफ प्रथम तथा सुमित द्वितीय स्थान पर रहे।
आयोजक मंडल ने बताया कि दूसरे दिन कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल, जूडो एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि रामकोला विधायक के प्रतिनिधि चंदन प्रकाश उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी कप्तानगंज रही इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, फतेहबहादुर दुबे, रामदेव कुशवाहा एवं अनिरुद्ध शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश पांडेय सहित शिक्षकगण, खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने प्रति भागीयों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा निखरती है और खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। सुरक्षा को लेकर लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता एवं स्टाफ गण मुस्तैद रहे।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
