6 वर्षीय अंश भारती का सड़क दुर्घटना में मौत

6 वर्षीय अंश भारती का सड़क दुर्घटना में मौत

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

जनपद कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाला छपरा ग्राम सभा के चिखुरी टोला निवासी अंश भारती उम्र 6 वर्ष पुत्र योगेंद्र भारती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
लक्ष्मीगंज बाजार से मेन सड़क जो कप्तानगंज रामकोला मुख्य मार्ग में जाकर मिलती है इसी सड़क पर चिखुरी टोला सड़क के पूरब तरफ है जहां राजेंद्र इस्रावती इंटर कॉलेज है दुर्घटना शुक्रवार को लगभग 12:30 बजे के आसपास हुई जब अंश स्कूल से घर आ रहा था लक्ष्मीगंज बाजार से मारुति मुख्य मार्ग की तरफ जा रही थी जिससे ठोकर लगा और अंश गिर पड़ा मारुति चालक मारुति लेकर फरार हो गया अंश भारती की एक बड़ी बहन अनुष्का भारती उम्र 13 वर्ष है ने बताया कि मारुति इतनी जोर से टक्कर मारी के अंश के सर में काफी चोट आ गई खून निकलने लगा घर वाले तत्काल सी एच सी रामकोला ले गए जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन अंश को बचाया नहीं जा सका।
अंश भारती की मौत हो गई अंश की बहन ने बताया कि मेरा एक ही भाई था जो दुनिया छोड़कर चला गया घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है गांव में मातम छाया हुआ है बहन अनुष्का भारती ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए गई है आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आजकल आए दिन घटनाएं हो रही हैं जिसका कारण यह है कि बिना लाइसेंस गाड़ी चलाना तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना इससे लोग बाज नहीं आ रहे हैं जिससे किसी का भाई किसी की मां किसी का बाप मौत के आगोश में पहुंच जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *