←
इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर 2021 को बड़ी धूमधाम के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। उसके बाद 26 नवंबर 2021
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
से स्पाइस जेट ने दिल्ली का उड़ान आरंभ किया, लेकिन यह ज्यादे दिन तक नहीं चल सका। नवंबर 2023 में स्पाइस जेट ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए पहले उड़ान का स्थगित किया और बाद में चलकर हमेशा के लिए बंद कर अपना सारा सेटअप उठा ले गई। तबसे उड़ान बंद है। लगभग दो वर्ष से एकभी उड़ान नहीं हुई। उधर दो वर्ष की भीतर दो एयरलाइंस कंपनी जेटविंग्स और इंडिगो की तकनीकी टीम कई बार एयरपोर्ट का निरीक्षण की। दोनों कंपनियां उत्सुक थी। जेटविंग्स ने तो एयरपोर्ट निदेशक को फोनकर शिड्यूल जारी करने का आश्वासन भी दे दिया था। लेकिन एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम पूर्ण रूप से नहीं लगने के कारण दोनों कंपनी उत्सुक होने के बाद भी उड़ान नहीं शुरू कर सकी। अब इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम पूर्ण रूप से स्थापित हो चुका है। उड़ान को लेकर अब कोई बाधा नहीं है। एयरपोर्ट का सभी बाधाएं दूर होने के बाद अब एयर इंडिया लगातार उड़ान को लेकर कुशीनगर एयरपोर्ट पर विजिट कर रही है। बीते मंगलवार को एयर इंडिया की टीम तीसरी बार कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां उसने अपना काउंटर, टिकट खिड़की आदि के अलावा सभी अपना सेटअप लगाने को लेकर टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। सबकुछ ठीकठाक रहा तो फरवरी माह में एयर इंडिया उड़ान का शिड्यूल जारी कर सकता है। उड़ान कहां से कहां तक होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इस संदर्भ में एयरपोर्ट निदेशक प्रणेश कुमार राय ने बताया कि एयर इंडिया की टीम तीन बार विजिट कर चुकी है। उनके साथ हुई मीटिंग से यह साबित हो रहा है कि उड़ान को लेकर वह इच्छुक है।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
