ओवरलोड ट्रालों द्वारा आए दिन दुर्घटना होने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कप्तानगंज नगर से होकर पिपराइच मार्ग पर चीनी मिल पिपराइच द्वारा चलाए जा रहे गन्ना ट्राला जो बगैर परमिट चलते हैं और उसे चलाने वाले ड्राइवर अयोग्य एवं नाबालिक हैं जिनके द्वारा आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं ओवरलोड ट्राला जो गन्ने को लेकर जा रहे हैं उनकी क्षमता से कई गुना अधिक गन्ना ले करके जाते हैं और रास्ते भर गन्ना को गिरने हुए जाते हैं जिस पर कोई अंकुश नहीं रहता है तथा उनके पास गाड़ी का लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रहता है इस पर प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया अभी विगत 6 जनवरी 2026 को भाजपा के कार्यकर्ता परिवार के आनंद दुबे का ट्राला में दबकर मौत हो गई ड्राइवर नाबालिक था और भाग गया जिस पर लोगों में दुःख और रोष व्याप्त है यह ट्राला जीवन के लिए घातक साबित हो रहा है इसके चलने पर गाड़ियों से टकराना और लोगों को दबा देना उनकी नियत बनी हुई है आनंद दुबे की मृत्यु ट्राला से दबाकर हुई परंतु पिपराइच चीनी मिल द्वारा अभी तक कोई खेद प्रकट नहीं किया गया हम लोग इस पत्र के माध्यम से शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि आनंद दुबे के परिवार को 25 लख रुपए की धनराशि चीनी मिल द्वारा अर्थ दंड के रूप में दिलाया जाए और साथ ही गन्ना ट्राले को रोका जाए ।ट्रक से गन्ना भेजा जाए जिससे आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके हम लोग यह भी मांग करते हैं कि बगैर लाइसेंस वाले किसी भी वाहन द्वारा गन्ना को भेजे जाने का जांच कराया जाए और अवैध वाहन पाए जाने पर समुचित कार्रवाई हो हम लोग इस पत्र के माध्यम से नियम में सुधार के लिए प्रशासन को अपने संगठन की तरफ से चेतावनी देना चाहते हैं कि यदि सुधार नहीं हुआ तो हम जनमानस के कष्ट और समस्या को देखते हुए धरने पर बैठने और गन्ना के ट्राले को रोकने को वाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन देने वालों में आनंद मिश्रा मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज भाजपा, राधेश्याम पासवान ,रमेश, मोदनवाल ,विनोद गुप्ता, मनोज ,आनंद कुमार, भोला साहनी, रविंद्र गोंड़, रविंद्र प्रताप जायसवाल शामिल थे।
