छुट्टा पशुओं के कहर से किसान परेशान
फसलों के नुकसान के भरपाई का जिम्मेदार कौन
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
विकासखंड रामकोला के देवरिया बाबू ग्राम सभा में छुट्टा पशुओं के कहर से किसान परेशान हैं।
बता दे कि देवरिया बाबू ग्राम सभा के अंदर केवल टोला, पासी टोला, अंसारी टोला, सहजौली पांडे छपरा, कोटियां, सहित कई गांव के किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं ।
इस समय गेहूं ,तोरी के साथ-साथ सब्जी की खेती लहलहा रही है लेकिन यह छुट्टा पशु दिन रात उसको चर रहे हैं इधर से भगाने पर उधर और उधर से भगाने पर इधर को आ -जा रहे हैं साथ ही रात को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं इतना ही नहीं इतने बदमाश है कि कोई अकेले भगाने जा रहा है तो उसे ही मारने के लिए दौड़ा रहे हैं रास्ते में खड़े रहते हैं जिससे लोग भयभीत रहते हैं कि कहीं हमला न कर दें बच्चे सबसे ज्यादा डरे रहते हैं कि कहीं रास्ते में आते-जाते समय नुकसान न पहुंचा दे।
सरकार दावा करती है कि छुट्टा पशुओं की व्यवस्था बनी हुई है लेकिन सवाल उठता है कि इनको पकड़ेगा कौन व्यवस्थित जगह पर ले जाएगा कौन कोई घटना दुर्घटना हो जाए या किसी को छुट्टा पशु मार के मौत के घाट उतार दे तो उसका जिम्मेदार कौन होगा । किसान कितने मेहनत से अपने फसलों को तैयार करते हैं और आजाद होकर ये पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं आखिर इसका जिम्मेदार कौन है नुकसान की भरपाई कौन करेगा। शासन प्रशासन से आग्रह है कि इन छुट्टा पशुओं को कहीं सुरक्षित जगह भेज दें ताकि अनहोनी न होने पाए और किसान की फसल नुकसान होने से बच जाए पढ़ने वाले बच्चे खौफजदा रहते हैं कि आते-जाते समय मार ना दें जिससे हाथ पैर न टूट जाए फोटो में तो तीन चार ही दिख रहे हैं लेकिन अनेकों छुट्टा पशु खेतों में अलग-अलग नुकसान करते नजर आते हैं ऐसे में शासन प्रशासन को चाहिए कि कोई हल निकाले ताकि बच्चे ,बच्चियों ,आम जनमानस सुरक्षित रहें और किसान भी अपने फसलों के नुकसान को लेकर चिंतित है वह भी चिंता मुक्त हो जाए।
