सैनिक अभिनंदन समारोह में 11 शहीदों व 59 सेवानिवृत्त सैनिकों का हुआ सम्मान

◆ सेना दिवस पर नयी दिशा द्वारा बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में हुआ आयोजनफिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

सेना दिवस के अवसर पर गुरुवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा अनवरत तीसरे वर्ष सैनिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर में महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के सहयोग से सम्पन्न हुआ। समारोह का उद्देश्य राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद सैनिकों तथा वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए सैनिकों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।

कार्यक्रम में 11 शहीद सैनिकों के परिजनों एवं 59 सेवानिवृत्त सैनिकों सहित कुल 70 सैनिकों एवं सैनिक परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य, अनुशासन और बलिदान राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। सैनिकों के कारण ही देश की सीमाएँ सुरक्षित हैं और नागरिक निश्चिंत होकर जीवन यापन कर पा रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने कहा कि समाज द्वारा सैनिकों और शहीद परिजनों का सम्मान, सेना के मनोबल को और अधिक सुदृढ़ करता है तथा यह भावी पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है और शैक्षणिक संस्थानों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम को पूर्व प्राचार्य डॉ0 दयाशंकर तिवारी, प्रो0 अमृतांशु शुक्ल, मेजर डॉ0 महेश बर्नवाल, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार मजीबुल्लाह राही ने किया। स्वागत भाषण एनसीसी के सीटीओ डॉ. सौरभ द्विवेदी ने दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने रखी। अंत में संस्था अध्यक्ष प्रो. सीमा त्रिपाठी द्वारा आभार ज्ञापन किया गया।

इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त जगदम्बा सहाय सक्सेना, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ0 अनुराग कमल मिश्र, प्रो0 प्रशिला सैम, प्रो0 रामभूषण मिश्र, प्रो0 गौरव तिवारी, डॉ0 सत्यप्रकाश, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 मनोज जैन, संतोष सिंह, कृष्णमोहन, हरीन्द्र चहरसिया, प्रकाम्य चतुर्वेदी, पेशकार गौड़, अजय कुमार, हेमंत मिश्र, राणा प्रताप मिश्र, ब्रह्मकुमारी की स्मिता बहन, मनीषा बहन, अभिषांक शर्मा, रंजीत राय, कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ पारसनाथ, डॉ शम्भू दयाल कुशवाहा, एस डी आई अशोक यादव, सुरेश गुप्त, इंद्रासन प्रसाद संत, अमिय गुप्त, दिनेश तिवारी, राजेश शुक्ल, नागेंद्र तिवारी, राकेश मणि, अविनाश मिश्र, महेश कर्णधार, आकाश शर्मा, ममता कश्यप, मधुलिका पूजा, प्रतिभा यादव, फौजिया परवीन, पूजा यादव सहित बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज और महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स की भारी मात्रा में उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकार अश्विनी द्विवेदी नमन, सुनील मिश्रा, रिषभ राव, कन्हैया मिश्रा द्वारा सराहनीय प्रस्तुति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *