विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा का हुआ अनावरण व प्राणप्रतिष्ठा
संवाददाता
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

हाटा कुशीनगर विद्यालय स्वयं में विद्या का मंदिर है और इस मंदिर में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का विराजमान होना विद्यालय के लिए परम सौभाग्य की बात है।
ये बातें सुभाष इंटर कॉलेज बेदूपार के प्रांगण में मांँ सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण व प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विशाल सिंह ने कहीं ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कल गुरुवार को श्रीरामचरितमानस पाठ के अनुष्ठान से हुआ और शुक्रवार को पूर्णाहुति के समय सरस्वती जी की मूर्ति के अनावरण व प्राणप्रतिष्ठा के साथ सम्पन्न हुआ। मूर्ति का अनावरण विद्यालय के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय व प्रबंधक विशाल सिंह के द्वारा किया गया उसके बाद प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम विद्यालय प्रधानाचार्य अशोक कुमार पाण्डेय के करकमलों से सम्पन्न हुआ। प्रबंधक की माता श्रीमती शशी सिंह ने सरस्वती जी का विधिवत पूजन अर्चन कर श्रृंगार किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं खुशी तिवारी, रुक्मिणी, नेहा, सलोनी आदि ने शिक्षिका शालिनी सक्सेना व रिया के निर्देशन में सरस्वती वन्दना के साथ मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शैलेन्द्र ‘असीम’ व रामगोपाल गुप्त ने किया। इस अवसर पर इण्टर परीक्षा 2025 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पाने वाली छात्रा नेहा यादव को पण्डित भगेलू पाण्डेय स्मृति सम्मान तथा हाईस्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कृति सिंह को पण्डित सूर्यभान पाण्डेय स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य मधुसूदन पति त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द तिवारी, श्यामनारायण त्रिपाठी, सुनील पाल, श्रीमती रीना पाल, अभिषेक पांडेय,अभिनीत राय ,संजय गौड़, राजेन्द्र प्रसाद, केशव पांडेय, चन्द्रभूषण मिश्र, विनय सिंह, प्रदीप मौर्य, राजकुमार सिंह, प्रदीप चौबे, करामत अली सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।
