‘हां, हैलो मैंने इस्तीफा दे दिया…’ पत्नी से फोन पर बात करते-करते रो पड़े अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

अयोध्या में तैनात GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा देने के बाद सबसे पहले पत्नी को फोन किया और फफक-फफक कर रो पड़े. उन्होंने कहा कि वे जिस सरकार का नमक खाते हैं,

उसके अपमान को सहन नहीं कर सके. मानसिक पीड़ा और आत्मसम्मान का हवाला देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया.

पत्नी से फोन पर बात करते करते रो पड़े डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह

बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश में एक और वरिष्ठ अधिकारी के त्यागपत्र ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. मंगलवार को अयोध्या में तैनात राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

यह फैसला उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में लिया है. इस्तीफा देने के बाद जब उन्होंने पत्नी को फोन किया तो खुद को संभाल नहीं पाए. बातचीत के दौरान उनकी आवाज भर्रा गई

और वे फफक-फफक कर रो पड़े. पत्नी से उन्होंने सिर्फ इतना कहा हां, हैलो… मैंने इस्तीफा दे दिया है. अब और बर्दाश्त नहीं हो रहा । 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *