गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को यूपी न्यूज़ मीडिया के कार्यालय पर झंडा फहराया गया

संवाददाता
फिरोज अंसारी अश्क  9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

जनपद कुशीनगर के रामकोला विकासखंड के मेहंदी गंज के निकट पपउर गेट के पास रामकोला पडरौना मुख्य मार्ग से सटे दक्षिण तरफ यूपी न्यूज़ मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को झंडा फहराया गया तिरंगे को सलामी दी गई और जन गण मन के जय घोष के साथ भारत माता की जयकारों से एक निराली छटा देखने को मिली वीर सपूतों को याद किया गया।
यूपी न्यूज़ मीडिया के डायरेक्टर छोटेलाल भारती ने कहा कि सभी पर्व से ऊपर गणतंत्र दिवस है यही वजह है कि पूरे भारत में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है तिरंगे को सलामी दी जाती है गणतंत्र दिवस पर बोलते हुए यूपी न्यूज़ मीडिया के डायरेक्टर छोटेलाल भारती ने देश के वीर सपूतों क्रांतिकारियों को नमन किया और कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों का बलिदान है कि आज हम लोग आजाद हैं और जश्ने आजादी तथा गणतंत्र दिवस मनाते हैं क्रांतिकारी वीर सपूतों ने अपने खून से होली खेली और दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए और देश से भगा दिए तब जाकर भारत देश को आजादी मिली।
यूपी न्यूज़ मीडिया के डायरेक्टर डाक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे वीर सपूत देश के आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिए तब जाकर हमारा देश आजाद हुआ। यूपी न्यूज़ मीडिया के ब्यूरो चीफ कुशीनगर शायर फिरोज अंसारी अश्क ने अपने शायराना अंदाज में कहा कि– हालात लाख रूलाए गलत बयान मत देना ,
मालो जर के बदले तू कभी ईमान मत देना,
तिरंगे की हिफाजत फर्ज है हिंदुस्तान वालों,
दे देना जान मगर प्यारा हिंदुस्तान मत देना।
एक से बढ़कर एक देशभक्त शायरी सुना कर मौजूद लोगों में जोश भर दिया। यूपी न्यूज़ मीडिया के कार्यालय पर झंडा फहराते समय डायरेक्टर छोटेलाल भारती, डायरेक्टर डाक्टर अरविंद कुमार शर्मा ,ब्यूरो चीफ फिरोज अंसारी अश्क ,पूनम गौतम, अंशु भारती, डॉक्टर दाउद अंसारी, अब्दुल्ला, मास्टर श्रीवास्तव ,मुलायम यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।
आखिर में छोटे लाल भारती और डॉक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि यूपी न्यूज़ मीडिया असहाय, गरीब, मजदूर ,बेबस की आवाज है यूपी न्यूज़ मीडिया आम जनमानस की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठता है और निष्पक्ष खबरें दिखाता है डॉक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने सबको मिठाईयां खिलाकर सबका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *