संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

 

संवाददाता
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

विकास खंड रामकोला अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवा महादेवा स्थित बुद्ध स्थली पर रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित बौद्ध बिहार के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले संत शिरोमणि गुरु रविदास जी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित के बाद कन्याओं ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के गोरखपुर मंडल के प्रभारी सुरेश चन्द भारती रहे। उन्होंने कहा कि संत रविदास 15वीं शताब्दी के महान संत, दर्शनशास्त्री, कवि और समाज सुधारक थे, जिनका नाम भारत के शीर्ष संतों में लिया जाता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाती हैं।
जिला पंचायत सदस्य हरिलाल कुशवाहा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने अपने जीवन और वाणी से जाति-भेद, ऊँच-नीच और सामाजिक असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया तथा मानवता और समानता का संदेश दिया।
बसपा के रामकोला विधान सभा के अध्यक्ष दिनेश प्रधान ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के पद चिन्हों पर चलते हुए जाती विहीन समाज के निर्माण से ही समाज एवं देश का विकास संभव है।
इस अवसर पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामध्यान प्रसाद, राधाचरण,राधाचरण,संतोष कुमार, दिनेश कुमार, बसपा जिला सचिव मनोज कुमार गौतम, चौधरी प्रसाद, बसपा अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, पूर्व प्रधान राम उग्रह, प्रेम कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा,जुल्फकार आली,कमलेश कुमार,अभय प्रताप एडवोकेट सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षा पूर्व प्रधान रामउग्रह एवं  संचालन सुग्रीव प्रसाद अध्यापक ने की ।
कार्यक्रम में आशुतोष कुमार श्रीवास्तव,बसपा के कार्यालय सचिव सुभाष भास्कर,भोला,राजेश कुमार, सुबास चंद,भोला पासवान,तूफानी अमीन,रमेश मास्टर,राम नगीना प्रसाद,सूरज गौतम,जालंधर गौतम, वीरेंद्र गौतम, विक्रम गौतम, विनोद गौतम, नीरज गौतम, अमित गौतम, दिलीप गौतम, अनिल गौतम, शिवम गौतम, इंटू गौतम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *