डीएम व एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
गाजीपुर/तमकुहीराज।
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
आगामी 7 फरवरी 2026 को तमकुहीराज स्थित BBK एकेडमी के भव्य उद्घाटन समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं।
सोमवार को जिलाधिकारी (डीएम) महेंद्र सिंह तवर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक भै
याजी जोशी, सह सरकार्यवाहक कृष्ण गोपाल जी तथा सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक रितेश पाण्डेय के शामिल होना है।
कार्यक्रम के आयोजक बाल्टी बाबा ने बताया कि उद्घाटन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य मंच, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और स्वागत की विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं।
प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
