थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा धान की बोरी मे छिपाकर ले जा रहे 25 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बब्ली, 1125 पीस (कुल मात्रा 225 लीटर) व एक अदद महेन्द्रा पिकप BR 28 GA 6467 बरामद किया गया।
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी
समाचार भारत UP बिहार MEDIA
श्रीमान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को थाना तरयासुजान क्षेत्र से धान की बोरी मे छिपाकर 25 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बब्ली , 1125 पीस (कुल मात्रा 225 लीटर) व एक अदद महेन्द्रा पिकप BR 28 GA 6467 से बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 29/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 29/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
अभियुक्त का नाम – भीम कुमार गुप्ता पुत्र शिवपूजन गुप्ता निवासी पेनुला खास थाना उचका गांव जनपद गोपालगंज बिहार उम्र 30 वर्ष
बरामदगी का स्थान – बहादुरपुर बिहार बार्डर , समय 15.20 बजे
बरामदगी का विवरण-
1- 25 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बब्ली , 1125 पीस (कुल मात्रा 225 लीटर)
2- एक अदद महेन्द्रा पिकप सुप्रो संख्या BR 28 GA 6467 बरामद किया गया।
कीमत – पिकप 600000 रुपया व अवैध शराब 65000 रुपया ( 6 लाख 65 हजार रुपया)
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री रामसहाय चौहान थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 श्री विक्रम अजीत राय थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
3. का0 संदीप गोंड थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
4. का रामनिवास यादव थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
5. का0 गिरीश कुमार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
6. का सुनील यादव थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
प्रभारी निरीक्षक
थाना तरयासुजान
जनपद कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
