पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को ब्रेन हेमरेज

संवाददाता
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद कुशीनगर बोदरवार के वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ शर्मा गुरुवार को अखबार वितरित करते समय मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हो गए,उन्हें सिर में काफी चोट लगने से वे मूर्छित हो गए। उन्हें तत्काल कप्तानगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि सर में चोट लगने से वे कोमा में चले गए हैं और बायां अंग कुछ काम नहीं कर रहा है। शायद ब्रेन हेमरेज हो गया है। समाचार लिखे जाने तक श्री शर्मा को परिजनों ने गोरखपुर के फातिमा अस्पताल ले गए हैं।
पत्रकार के इस घटना को लेकर नगर के पत्रकार काफी दुखी है। दिनेश यादव, बेचू बीए, फरेंडर पांडेय, शम्भू शरण वर्मा, मनोज गुप्ता, अभिषेक पांडेय , कृष्णा मधेशिया, मनोज अग्रहरि, बृजेश सिंह, संजय मिश्रा, नर्वदा सिंह,पन्नेलाल आदि पत्रकारों ने दुख व्यक्त किया है और जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *