गोरखपुर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा पाठ व गौ सेवा
जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण।
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मन्दिर में पूजा पाठ और गौ सेवा करने के बाद जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री कैंपियरगंज क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की ला
परवाही न बरती जाए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे कैंपियरगंज क्षेत्र के जंगल कौड़िया पहुंचेंगे।
यहां मुख्यमंत्री नवनिर्मित ब्लॉक भवन और प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे गोरखपुर महानगर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का उद्घाटन करेंगे।
इस कल्याण मंडपम के शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है और सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
