गीतकार शैलेन्द्र असीम हुए ‘बाबूजी मनोहर सिंह यादव सृजनश्री अलंकरण’ से अलंकृत

संवाददाता
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर मोतीचक विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम रोहुआ मछरगावाँ निवासी गीतकार शैलेन्द्र पाण्डेय ‘असीम’ को बाबूजी मनोहर सिंह यादव स्मृति सृजनश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया। प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान सुप्रसिद्ध गीतकार देवल आशीष की पुण्य स्मृति को समर्पित ‘सृजन परम्परा गीत की’ गीत सृजन प्रतियोगिता के विजेता के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया गया।
आईवी इंटरनेशनल स्कूल फिरोजाबाद के बाबूजी मनोहर सिंह यादव सभागार में पद्मश्री प्रो. कमलाकर त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं डॉ. मुकेश मणिकांचन के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में देश-विदेश की साहित्य, कला व समाजसेवा से जुड़ी 24 विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुवीर शर्मा उप निदेशक राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय (भारत सरकार) रहे। उक्त अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा, डॉ. नन्दिनी यादव, डॉ. संध्या द्विवेदी, कृष्ण कुमार कनक, गीतकार प्रवीण पाण्डेय, मृदुल माधव पराशर, प्रबल प्रशांत, महाकवि जयशंकर प्रसाद की प्रपौत्री डॉ. कविता प्रसाद, यशपाल यश आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
द्वि-दिवसीय समारोह के प्रथम दिवस 14 फरवरी को अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें चेन्नई से पधारे डॉ. मंजुनाथ अंबिग ने दक्षिण भारत में हिंदी की स्थिति एवं संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों व कवयित्रियों ने अपने काव्यपाठ से समां बाँध दिया।
समापन अवसर पर सम्मान वितरण किया गया जिसमें कवयित्री प्रियंका दुबे प्रबोधिनी की अनुपस्थिति में उनका सम्मान दोहा सम्राट कृष्णा श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। सम्मान प्राप्ति पर ‘असीम’ ने कहा कि यह सम्मान उन्हें सदैव उत्कृष्ट साहित्य-सृजन के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *